प्रातःस्नान प्रकरणम्; प्रातःसन्ध्या विधिः · पृ० ८
आपोहिष्ठा इत्यादि से मार्जन करके जल से वाहर आवे और स्नानाङ्ग-तर्पण करे देव तीर्थ से।
ॐ ब्रह्मादयो देवास्तृप्यन्तु। देवपत्न्य स्तृप्यन्तु। देवसुतास्तृप्यन्तु। देवगणास्तृप्यन्तु। जनेऊ कण्ठी करके ऋषि तीर्थ से ॐ गोतमादय ऋषय स्तृप्यन्तु। ऋषिपत्न्यस्तृप्यन्तु। ऋषिसुतास्तृप्यन्तु ऋषिगणा स्तृप्यन्तु। अपसव्य होकर ॐ अग्निकव्यवाहनादयः पितर स्तृप्यन्तु। पितृपत्न्यस्तृप्यन्तु। पितृसुतास्तृप्यन्तु। पितृगणा स्तृप्यन्तु।
जनेऊ शुद्ध करके आचमन करे फिर शुद्धवस्त्र पहिनकर दो आचमन करके वस्त्र निचोड़कर आसनपर आवे कुलाचार के अनुसार तिलक लगाकर सन्ध्यावन्दन करे। रोगी इत्यादि अशक्त पुरुषों के लिए स्नान—भस्म लगाकर आग्नेय, गौ के खुर से उठी हुई धूलि धारण कर वायव्य, आपोहिष्ठा से मार्जन कर ब्राह्म, घाम में वर्षा के जल से दिव्य और जल में वारुण इसमें किसी एक द्वारा स्नान करके ही नित्यकर्म करना चाहिए। बिना स्नान कोई कर्म सफल नहीं होता। यदि घर में स्नान करना हो या सन्ध्यादि नित्यकर्म में विलम्ब का भय हो तो बिना मन्त्र के जल में स्नान कर लेना चाहिए विस्तार पूर्वक स्नान तर्पणादि मध्याह्न में करे। इति स्नान विधिः
अथप्रातसन्ध्याविधिः—सन्ध्या का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के दो दण्ड पूर्व निश्चित है। “रात्र्यन्त यामनाड़ी द्वे सन्ध्या काल मुदीर्यते” इति दक्षः। “प्रातः सन्ध्या सनक्षत्रा मध्याह्ने स्नानकर्मणि। सादित्यां पश्चिमां सन्ध्यांमुपासीत यथा विधि” इस शङ्खजी के बचनों द्वारा यद्यपि मध्याह्न सन्ध्या का भी प्रकरण इसमें आया है परन्तु इस शाखा की मध्याह्न संध्या अति विस्तृत है और तदकरणजन्यप्रत्यवाय का अभाव तथा देशकाल की परिस्थिति के कारण नहीं भी कर सकते हैं। श्रद्धालु पुरुष आकर ग्रन्थों को देखकर करे तो अत्युत्तम है।