प्रातःसन्ध्या — प्राणायाम, आचमन, अघमर्षण · पृ० ११
इसे पढ़कर भूमिपर जल छोड़ दे बाद पेट का सब वायु बाहर निकालकर, जिस छिद्र से श्वास आता हो उसी से श्वास धीरे २ खीचें और दूसरे को अगूठे या तर्जनी से बन्द करे शक्ति के अनुसार आगे के मन्त्र को एक दो या तीन बार पढ़कर पूरक और दूसरे को तर्जनी या अँगूठे से बन्द कर श्वास रोके हुए पहिले ही के समान मन्त्र पढ़कर कुम्भक और जिसे पहिले बन्द किया था उसे खोलकर धीरे धीरे श्वास को छोड़ते हुए रेचक नामक प्राणायाम पूरा करे। प्राणायाम का मन्त्रः—
“ॐ भूः ॐ भुवः ॐ स्वः ॐ महः ॐ जनः ॐ तपः ॐ सत्यं ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॐ आपोज्योती रसोमृतं ब्रह्म भूर्भुवः स्वरोम्॥”
इस मन्त्र से प्राणायाम करके आचमनके विनियोग के लिए हाथ में जल ले।
ॐ सूर्यश्चमेति नारायण ऋषिः प्रकृति श्छन्दः सूर्यो देवता आचमने विनियोगः।
इसे पढ़कर जल गिरा दे। पश्चात्
“ॐ सूर्यश्च मा मनुश्च मन्युपतयश्च मन्युकृतेभ्यः पापेभ्यो रक्षन्तां यद्रात्र्या पापमकार्षं मनसा वाचा हस्ताभ्यां पद्भ्यामुदरेण शिश्ना रात्रिस्तदवलुम्पतु यत्किञ्च दुरितं मयि इद महं माममृत योनौ सूर्ये ज्योतिषि जुहोमि स्वाहा।”
इस मन्त्र से दो आचमन करे हाथ धो डाले वाद दाहिने हाथ में जल लेकर
“ॐ अघमर्षण मन्त्रस्याघमर्षण ऋषि रनुष्टुप्छन्दो भाववृत्त परमेश्वरो देवता अश्वमेधावभृथे विनियोगः।”
इसे पढ़कर जल गिरा दे फिर दाहिने हाथ में जल लेकर नाक के अग्रभाग से युक्त कर आगे का मन्त्र ३ वार या १ वार श्वास रोककर या विना रोके पढ़कर वाँयें तरफ गिरादे।