चक्षुः साम (समाप्ति); वैश्वदेव बलि विधिः · पृ० ३०
तिकेतवः।३। हा उ ३ वा। हारः। हाउ २ हाउ। भ्राजा ओवा।३। दृशे विश्वा।३। हाउ ३ वा। साहः। शूरोनृषाता श्रवसश्च का २३ मा ३ यि। हाउ २ हाउ। भ्राजा ओवा। यसूर्यम्।३। हाउ ३ वा। नारः। हाउ २ हाउ। भ्राजा ओवा। दृशे विश्वा ३। हाउ ३ वा। भारः। आगोमति व्रजेभजातुवा २३ न्ना ३ः। हाउ २ हाउ। भ्राजा ओवा। यसूर्यम्।३। हाउ ३ वा। ई २३४५। इन मन्त्रों से सूर्य का उपस्थान करके मध्याह्न का कार्य समाप्त करे।
इति मध्याह्न कर्म समाप्तम्।
अथ वैश्वदेव वलि विधिः मध्याह्न काल में भोजन की सामग्री सम्पन्न हो जाने पर हवन कुण्ड के पश्चिम हाथ पाँव धोकर कुश के आसन पर बैठे भोजन बनाने वाली पत्नी से या जो हो “ॐ भूतम्” ऐसा पढ़कर स्वयं “ॐ” ऊँचे स्वर से बोलकर “तस्मैनमस्तन्माख्या” इतना मन्त्र धीरे से बोले और कुश पवित्र धारण कर संकल्प करे “ओमद्येत्यादि गोत्रः प्रवरः शर्माहं परमेश्वर प्रीतये पञ्चसूनाघनिर्हरणद्वारात्मसंस्कारार्थं वैश्व देवं करिष्ये” इसके बाद क्षार लवण रहित हविष्य अन्न, यज्ञिय काष्ठ की २१ अङ्गुल की दो समिधायें, प्रणीता पात्र में जल अपने सामने रखकर ॐ अग्न आयाहि वीतये गृणा नोहव्य दातये। निहोता सत्सि वर्हिषि” इससे अग्नि देव की प्रार्थना करके अग्नि को दीप्त करे, प्रातर्हवन के प्रकरण के अनुसार उदकाञ्जलित्रयसेचन और पर्युक्षण करके १ समिधा का हवन करे, मृगीमुद्रा तीन अङ्गुलियाँ मध्यमा अनामा अगूँठे के द्वारा “ॐ प्रजा पतये स्वाहा” इस मन्त्र का मन से उच्चारण करके आहुति देकर “इदं प्रजापतये नमम” स्पष्ट शब्दों में कहे। ॐ अग्नये स्विष्ट कृते स्वाहा इदम ग्नयेस्विष्टकृतेनमम। केवल इन्हीं दो आहुति को देकर