सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / निवेदन एवं पृष्ठ आवरण · Afterword and back cover

निवेदन (Afterword)

निवेदन

सामवेदीय कौथुम शाखीय नित्य कर्म प्रकाशित करने पर यह आवश्यक हो जाता है कि गोत्रावली भी प्रकाशित कर दी जाय जिसे देखकर लोग अपना कर्त्तव्य समझें।

इससे परे कोई भी सरयू पारीण ब्राह्मण नहीं है। त्रेता युग में लङ्का विजय के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् रामचन्द्रजी ने उपर्युक्त गोत्रों के ब्राह्मणों को निमन्त्रित करके उन्हीं के द्वारा श्रीसरयू और राम रेखा नदियों के बीच मनोरम तीर्थ में सोम और अश्वमेध यज्ञ कराया और यह भूखण्ड संकल्प कर उन्हें दे दिया। जहाँ तक श्रीरामचन्द्रजी का वाण गया अर्थात् पूर्व में सरयू गण्डकी के सङ्गम तक और १०० कोस हिमालय से दक्षिण अयोध्या तक ५० कोस चौड़ा त्रिभुजाकार ५० योजन की परिधिवाला यह देश तभी से शरावार-सरयूपार-सरवार-रामपूजित-सर्वार्य नामों से पुकारा जाता है और यहाँ के निवासी सर्वपूज्य सरयूपारीण या सरवरिया कहे जाते हैं। यह गोत्रावली प्राचीन हस्तलिखित प्रति से लेकर यहाँ दी जाती है, जो भाई अपना परिचय भूल गये हों वे इसके द्वारा सुधार लें यह मेरी करबद्ध प्रार्थना है।

इति

आश्रम फारुखिया
पो० शंकर पटखौली
जि० देवरिया।

चन्द्रभूषण शर्मा द्विवेदी
आ० शु० ११ रवि
२००५

Editorial notes

  • The place is printed “फारुखिया”, apparently a misprint for पचरुखिया (the āśrama’s village, as on the title page and in the preface).