सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / आरम्भिक पृष्ठ · Front matter

आवश्यक वक्तव्य (Foreword) · पृ० ३

धावन २ प्रातःस्नान ३ प्रातः सन्ध्या ४ प्रातर्होम ५ देवपूजा ६ ब्रह्मयज्ञ ७ मध्याह्न कृत्य ८ तर्पण ९ सामपाठ १० वैश्वदेव-बलि ११ पितृयज्ञ १२ मनुष्ययज्ञ भूतबलि १३ भोजन प्रयोग १४ सन्ध्यादि रात्रि कृत्य १५ इन १५ प्रकरणों में यह पुस्तक समाप्त हुई है पूर्वापर विचार करके कर्मों को करना चाहिये प्रथम प्रकरण में अङ्गन्यास एक मुख्य विषय है, सन्ध्या में निर्गुणोपासना का निर्देश मिलता है परन्तु देव-पूजा प्रकरण से सगुण निष्ठा भी दिखलाई गई है। औपासन होम की विधि लिखकर प्रत्येक गृहस्थ को अग्निहोत्र के लिए प्रेरित किया गया है। ब्रह्मयज्ञ तो इसका विषय ही हो गया है। वैश्व-देवबलि में साग्निक, निरग्निक, दोनों का हवन अलग २ दिखाया गया है निरग्निक के लिये सामवेदीय पञ्चभूसंस्कार चित्र सहित दिखलाया गया है। अङ्कों के द्वारा बलि का स्थान भी चित्र से स्पष्ट हो जाता है। तर्पण निरग्निकों के लिए दिखलाया गया है, साग्निकों के लिये भी उसमें संकेत है। पितृयज्ञ मनुष्ययज्ञ साग्निक ही अलग २ करें, निरग्निक तो वैश्वदेवबलि के बाद भूतबलि करके कृतार्थ हो जांय। इस प्रकार निरग्निक लोग प्रातःस्मरण शौचाचमन प्रातःस्नान सन्ध्या तर्पण देवपूजा ब्रह्मयज्ञ वैश्व-देवबलि भूतबलि करके कर्त्तव्य पूरा करें मध्याह्न कृत्य में सन्ध्या, सामपाठ से उन्हें अवकाश दिया गया है। मैं श्रद्धालु पुरुषों से यह प्रार्थना करता हूँ कि अपने नित्यकर्मों को इस पद्धति द्वारा चलाने का प्रयत्न करें। संशोधन आदि की कुछ अशुद्धियाँ रह गयी हों तो पाठकगण उसे क्षमा करेंगे। पुनः प्रकाशन के अवसर पर शुद्ध और सस्वर प्रकाशन की व्यवस्था की जायेगी।

पं० मिश्री प्रसाद पाण्डेय व्याकरणाचार्य
अध्यापक
बैद्यनाथ सं० पाठशाला, चौक, काशी।