परिचय (Biography)
श्री मंगलमूर्त्तये नमः
परिचय
कविवर जयशंकर ‘प्रसाद’ जी की यह उक्ति कि—
भला विश्व में किसको दूँ,
चिनगारी आँखों से उठती,
ठहरो रो लूँ, दम ले लूँ।
इसके विषय में उनकी क्रान्तदर्शिता प्रकट कर रही है। वस्तुतः यह एक गूढ़ विषय है जिसका प्रारम्भ व्यक्ति के परिचय से है तथा ईश्वर में पर्यवसित होती है इसकी सीमा। अस्तु, एक छोटे से परिवार का परिचय यहाँ पर मैं प्रस्तुत कर रहा हूँ।
भारतवर्ष की जातियाँ गोत्र-प्रधान हैं। पुराण प्रसिद्ध ( दशविध ) ब्राह्मणों में उत्तर के सरयूपारीण ब्राह्मण भारतवर्ष में अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनके आचार-विचार भी अनोखे हैं। ये परिस्थिति-वश दूर-दूर तक जा कर बसते थे किन्तु स्वदेश प्रेम उन्हें पुनः यहाँ खींच लाता था।
सृष्टि का प्रारम्भ हिरण्यगर्भ ब्रह्माजी से है। उनके मानसपुत्र महर्षि मरीचि थे, इनके पुत्र कश्यपजी प्रजापति हुये, महर्षि असित और देवल इनके कुल के प्रवर हैं। त्रेतायुग में भगवान् रामचन्द्रजी के द्वारा गर्ग, गौतम, शाण्डिल्य, पराशर, भरद्वाज, कश्यप, वत्स, वसिष्ठ, उपमन्यु, कात्यायन, घृतकौशिक, भार्गव, सांस्कृत, सावर्ण्य, कृष्णात्रेय, अगस्त्य, कौण्डिन्य इन सत्रह गोत्रवाले ब्राह्मणों को सरयू-पार का राज्य मिला। अतः इसे वे अपना समझते हैं। कश्यप-