सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / परिचय · Family histories

परिचय (Biography) · पृ० २

गोत्रीय ब्राह्मणों का सामवेद, गान्धर्व उपवेद, कौथुमी शाखा, गोभिल-सूत्र, वामपाद, वाम शिखा विष्णु, देवता हैं। कश्यपगोत्रीय ब्राह्मणों की एक शाखा १० वीं शताब्दी में कान्यकुब्ज ( कन्नौज ) में जा बसी। वहाँ के गहरवार क्षत्रिय राजाओं के गुरु भी बन गये, प्रथानुसार मन्त्रिमण्डल में भी रहते थे। परन्तु जब राजा जयचन्द्र महाराज पृथ्वीराज के विरुद्ध मुहम्मदगोरी को सहायता देने को तत्पर हुये तो उनके कोई भाई ( जिनका नाम अज्ञात है ) और गुरुजी ने विरोध किया, परन्तु राजा न माने और वे लोग उस राज्य को छोड़कर विन्ध्याचल के पास चले आये। वहां के भील जातीय राजाओं को पराजित करके एक छोटा सा राज्य स्थापित किये, जिसकी राजधानी विजयपुर के नाम से प्रसिद्ध हुई जो आज भी वर्तमान है। पूर्वोक्त गुरुजी के मन्त्रित्व में नये राजा ने राज्यभार सम्हाला। कन्तिथ परगना में खड़ाऊँ पर चढ़े हुये द्विवेदीजी को गङ्गा पार करते देखकर परवा नामक ग्राम में बसने के लिये राजा ने आग्रह किया। अपने साथ राज्यस्थापन में क्षत्रियोचित वीरता के अनुसार राजा ने सिंह की पदवी भी दी, जो आज भी उस कुल में वर्तमान है। गोरखपुर के विश्वेन-वंशी राजा रुद्रपुर के यहाँ विजयपुर की राजपुत्री का विवाह निश्चित करने के लिये शोभन सिंह शर्मा द्विवेदीजी यहाँ आये विवाह के बाद भी कई बार उन्हें यहाँ आना पड़ा। विद्वानों की परीक्षा के लिये यहाँ बड़े २ विद्वान् रहते थे एक दुन्दुभी राजसभा में रक्खी थी जो जितने शास्त्रों का ज्ञाता होता उतनी बार उसे बजाता, शोभनशर्मा ने १२ बार दुन्दुभी बजाई। राजसभा में उनकी हँसी उड़ाई जाने लगी, शास्त्र तो ६ ही होते हैं १२ कहाँ से आये। पण्डितजी ने बतलाया नास्तिकों के भी तो ६ दर्शन हैं मैं उन्हें भी अच्छी प्रकार जानता हूँ। शास्त्रार्थ में विजयी होनेपर यहाँ के राजा ने सेंहुड़ा सोखवर नामक दो गाँव दिये और यहीं रहने की प्रार्थना की द्विवेदीजी को भी सरयूपार का प्रेम था यहीं बस गये। उन गाँवों में अब तक उनके वंशज वर्त्त-