सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / परिचय · Family histories

परिचय (Biography) · पृ० ५

श्रीकृष्णाष्टक, शिवशतक, शिवार्चनपद्धति, इन ७ ग्रन्थों की रचना की है। इनके दो अनुज पं० कान्तारामद्वि० और पं० रामप्रतापद्वि० थे जो इनके पहले ही दिवङ्गत हो गए थे। वर्त्तमान में पं० शिवप्रसाद द्विवेदी पं० चन्दभूषण द्विवेदी पं० हरिहर द्विवेदी तीन पुत्र और (पं० उमापति द्विवेदी एक भ्रातुष्पुत्र है। सभी विद्वान् हैं पं० शिवप्रसाद जी व्या० आ० उदितनारायण कालेज के प्रोफेसर हैं संस्कृत के मार्मिक विद्वान् और कवि भी हैं, इनकी लक्ष्मी स्तुति बड़ी सुन्दर है। अनुजों पर पितृ तुल्य प्रेम रखते हैं। पं० उमापति द्विवेदी (कविपति) संस्कृत के उद्भट कवि है तमकुही के राजव्यास हैं पारिजातहरण महाकाव्य की रचना कर रहे हैं जो माघ की कविताओं से टक्कर ले रहा है। व्या० आ० चन्द्रभूषण द्विवेदी ब्रह्मचारी जगदानन्दजी द्वारा स्थापित श्री कुबेरनाथ विद्यालय में १६ वर्षों तक प्र० अध्यापक पद पर रहकर सम्प्रति ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम पचरुखिया का संचालन कर रहे हैं। श्रीहरिहरदत्त द्विवेदी ज्योतिष के निपुण विद्वान् हैं। इन लोगों के भी पुत्रपौत्र वर्त्तमान हैं।

परिचायक
आचार्य पं० मिश्रीप्रसाद पाण्डेय

Editorial notes

  • “चन्दभूषण” is printed so (for चन्द्रभूषण). The opening bracket before “पं० उमापति” is not closed in print.