सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / परिचय · Family histories

परिचय (Biography) · पृ० ४

के आदेशानुसार प्रश्न कर बैठते, पितापुत्र से जमकर शास्त्रार्थ होता था पितामहजी पौत्र के पक्ष का समर्थन करते इनकी प्रतिभा देखकर प्रसन्न होते, १८ वर्ष में ही इन्होंने व्याकरण समाप्त किया। तबतक पिताजी पूर्ण विद्वान् हो गए थे बाद नव्यन्याय की शिक्षा के लिए वे अपने पिता के गुरुजी के पास गये। उन्होंने गोरखपुर के सम्मान्य पं० नकछेद रामजी ( उमापति द्विवेदी ) के पास भेजा। वहां नव्य-न्याय के साथ षड्दर्शनों का ज्ञान दो वर्षों में ही इन्होने प्राप्त किया। गुरुजी की आज्ञा से वहाँ के नये अंग्रेजी स्कूल में कुछ दिन संस्कृताध्यापक रहे। अपनी विद्या में बाधा पड़ते देखकर विद्याधर्मवर्द्धिनी संस्था बलुआ में अध्यापन करने लगे। पं० प्रवर पंक्तिपावन श्रीचन्द्रशेखरधर मिश्रजी इनकी प्रतिभा से आकृष्ट हुये। बगहा चम्पारण्य में एक पाठशाला खोलकर बुला ले गये, परवा के द्विवेदी होने के कारण कुल परम्परानुसार अपना आचार्य बनाये और अपने भाई श्रीवागीश्वरीधरजी को सौंप दिया। घर से वहां जाते समय पडरौना के राजा उदितनारायणसिंहजी ने शास्त्रार्थ कराया पण्डितों के पराभूत होने पर अपने पिताजी से शास्त्रार्थ हुआ जो इनके साथ ही थे। राजा ने आग्रहपूर्वक अपने यहां रहने को वाध्य किया। वहां ३० वर्षों तक सम्मानपूर्वक रहे। वर्त्तमान पडरौना नरेश श्रीव्रजनारायणसिंह जी को भी शिक्षा दी। विद्वत्ता की धाक से आकृष्ट होकर १९२० ई० में तमकुही के मनस्वी राजा इन्द्रजित प्रताप बहादुर साहीजी ने महाभारत के गूढार्थ प्रकाशन के लिये आमन्त्रित किया। ६ वर्षों में शंका समाधानपूर्वक उन्हें महाभारत सुनाकर काशी निवासी हुये। दक्षिणा में १ सहस्र सुवर्ण मुद्रा के अतिरिक्त पचरुखिया ग्राम में ३६ बीघे की भूमि प्राप्त हुई १९३१ ई० भाद्र कृष्ण ८ गुरुवार को कैलाशवासी हुये। काशी के प्रसिद्ध विद्वान् म० म० पं० जयदेवमिश्रजी भी इन्हें पराजित नहीं कर पाते थे और संमानित करते थे। इन्होंने शैव सर्वस्व, जन्माष्टमीनिर्णय, श्रीकृष्ण महास्नान, दुर्गोत्सवपद्धति,