पं० वच्चन मिश्रजी का परिचय
पं० वच्चन मिश्रजी का परिचय
सृष्टि के प्रारंभ में ब्रह्माजी के मानस पुत्र भृगुजी के वंशज श्रीदाधीच मुनि के द्वारा दुर्वासाजी के शाप से भूलोक में अवतरित साक्षात् सरस्वतीजी के गर्भ से महामुनि वत्सजी की उत्पत्ति हुई। अतएव उनके प्रभाव से वत्सगोत्र संसार में परम पूजनीय है। बौद्धावतार के कुछ ही दिन पहले सरयू के तट पर देवमूँगां ग्राम में इसी गोत्र के महातपस्वी श्रीमयूर मिश्रजी निवास करते थे। ब्रह्मचर्यावस्था में ही इनके परम तेज से चकित होकर अयोध्यानरेश महाराज विवोधदेव ने अपनी कन्या देकर उत्तराधिकारी बनाने का प्रस्ताव किया। वर्णक्रम से विवाह की स्वीकृति देकर पहले उन्होंने ब्राह्मण कन्या द्वारा नागेश मिश्र को उत्पन्न किया वाद भूमिहार कन्या से व्याघ्रकूर्च और विवोधदेव की कन्या से विश्वसेन को उत्पन्न किया। व्याघ्रकूर्च ने भी राज्य में भाग लिया, नागेशजी ने उसे अस्वीकार किया पिता ने कुलजीविका निमित्त दोनों राजकुलों की आचार्यता इन्हें दी जो आजतक चली आती है। नागेश मिश्रजी ने महाराज विश्वसेन की राजधानी मध्यपल्ली ( मझौली ) के पास पयासी ग्राम में अपना आवास बनाया। वे धनधान्य सम्पन्न होने से स्वयं बड़े २ यज्ञ करते थे, उसमें कश्यप गोत्रीय द्विवेदी लोगों की ही प्रायः आचार्यता रहती थी अतः इनके कुल के वे ही आचार्य हुये। अब भी पयासी के मिश्रों के पुरोहित प्रायः परवा के दूबे लोग ही चले आते हैं इसी के द्वारा कुल का परिचय होता है। इसी वंशावली के कोई सत्पुरुष पडरौना के समीप सखुई ग्राम में आकर बसे यहां से भी शाखायें फैली एक शाखा सखुई के शंकरदत्त मिश्रजी के वंशज में धर्मानुरागी पं० वच्चन मिश्रजी वर्त्तमान हैं जिनकी सहायता से यह पुस्तक छप रही है। इन्हें भाइयों के विरोध से पैतृक सम्पत्ति कुछ भी न मिली परन्तु
Editorial notes
- The name is printed “वच्चन” here and in the patrons’ list, but “बच्चन” in the portrait caption.