पं० वच्चन मिश्रजी का परिचय · पृ० २
अपने पौरुष से इन्होंने पूर्ण सम्पत्ति का उपार्जन किया है, इनका घर धन-धान्य से पूर्ण है। सुधाधवल गृह एक राजकीय दुर्ग के समान बना हुआ है प्रति वर्ष शारद नवरात्र में शतचण्डी महायज्ञ समारोह के साथ करते हैं। इनके एकमात्र आज्ञाकारी पुत्र बाबू सत्यनारायण मिश्रजी पिता के समान ही धर्मानुरागी और गृहकार्य में दक्ष हैं। इनके तीन पुत्र ज्येष्ठ चि० वशिष्ठमिश्र जिनके उपनयन संस्कार के उपलक्ष में यह नित्यकर्म पद्धति प्रकाशित की जा रही है। द्वितीय चि० देवेन्द्र मिश्र तृतीय राघवेन्द्र मिश्र हैं। ईश्वर इस कुल को चिरंजीवी और समृद्ध रखें यही प्रार्थना है।
इतिशुभम्
चन्द्रभूषणशर्मा
दीपावली २००५