सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

प्रातःस्मरण शौचादि प्रकरणम् · पृ० ५

अपठदखिलमेघघोषतुल्यंसकल-हिताय नमश्शिवायशब्दम्॥३८॥

धर्म की ३ जयहो ३, अधर्म का ३ नाश हो ३, प्राणियों में ३ सद्भावना हो ३ विश्व का ३, कल्याण हो ३, हर हर महादेव इस तरह प्रातःस्मरण करके—

ॐ परमगुरुभ्योनमः॥ ॐ परात्पर गुरुभ्योनमः। ॐ परमेष्ठिगुरुभ्योनमः। इस तरह नमस्कार करके ॐ समुद्रमेखले देवि पर्वतस्तनमण्डले। विष्णुपत्निनमस्तुभ्यं पादस्पर्शंक्षमस्वमे। इस मन्त्र से भूमिको प्रणाम कर के दाहिना चरण भूमिपर रक्खे। एक बड़े जलपात्र में जल और शौचार्थ मृतिका लेकर गांव से बाहर नैर्ऋत्य कोण में दो सौ धनुष दूर जाकर देवालय, नदी तालाब के समीप, मार्ग, गौओं के स्थान, भस्म, बाँबी, पर्वत, चिताभूमि, यज्ञभूमि को छोड़कर निर्जन स्थान में जलपात्र रखकर मृतिका का दो भाग कर के अलग रक्खे। जनेऊ कण्ठी की तरह कर के दाहिने कानपर चढ़ा ले शिरपर कपड़ा बाँध ले मुख और नाक पर भी वस्त्र डाल दे सूखो घास से भूमि को ढककर दोनों सन्ध्या और दिन में उत्तर मुख होकर मलमूत्र त्याग करे, रात में दक्षिण मुख होकर। उस समय ऊपर, नीचे, वायु, ब्राह्मण, सूर्य, अग्नि, जल किसी को न देखे—अन्धेरी रात में भय होनपर दिशा का कोई नियम नहीं है। मलमूत्रत्याग के वाद जलपात्र के पास आकर मूत्रेन्द्रिय में एक बार मलेन्द्रिय में तीन बार मृत्तिका लगाकर स्वच्छ धो ले। और दूसरी मृत्तिका लेकर बाँया हाथ १० बार, दोनों हाथ सात बार धो ले। कच्छ बाँधकर कूँआँ या जलाशयपर आकर एक २ बार मिट्टी से दोनों चरण एक-एक बार दोनों हाथ मिट्टी से मलकर जलपात्र में तीन बार मिट्टी लगाकर स्वच्छ धो डाले और बारह कुल्ले कर के शुद्ध हो जाय। ( केवल मूत्र त्याग के बाद ४ कुल्ले, भोजन के बाद १६, फल इत्यादि खाकर १ कुल्ला करना चाहिये ) इसके बाद स्थिर आसन