सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

आचमन विधि, दन्तधावन, प्रातःस्नान · पृ० ६

पर बैठकर घुटनों के भीतर हाथ करके हथेली में एक उड़द के डूबने योग्य जल लेकर तीन बार आचमन करके दोनों ओठ अगूँठे के मूल से पोंछ दे, शिर और पैर पर भी कुछ जल छिड़के। फिर हाथ में जल लगाकर बीच की अङ्गुलियो से मुख, अगूँठा तर्जनी से नाक के छिद्र, अगूठा अनामिकासे आँखें, इन्हीं दोनों से दोनों कान, अंगूठा कनिष्ठिका से नाभि, हथेली से हृदय, सभी अङ्गुलियों से शिर, अङ्गुलियों के अग्र भाग से दोनों बाहुओं की जड़का जल से स्पर्श करे। आचमन के समय खड़ा रहना, चलना, बोलना, हँसना पैर फैलाना, प्रणाम करना निषिद्ध है तथा अपसव्य होकर, जनेऊ को कंठी के समान करके, खड़ाऊँ जूता पहने हुये, एक वस्त्र रहकर गले और शिर में कपड़ा लपेटकर भी आचमन नहीं करना चाहिये। इत्याचमन विधिः।

अथदन्तधावन विधिः। अष्टमी, षष्ठी, एकादशी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमा, पूर्णिमा, संक्रान्ति, व्रत, श्राद्ध और श्राद्ध के पूर्व का दिन वर्जित कर आम, पलाश, बेल चिचिड़ा सिरस खैर करञ्ज कनैल कदम्ब साखू और दूधवाले गूलर इत्यादि का ८ या १० अङ्गुल लम्बे कनिष्ठिका के समान मोटे दन्तधावन से दाहिने ओर से दाँतों को धोवे, छिल्का रहित फटा हुआ दातुन नहीं चाहिये। ॐ आयुर्बलं यशोवर्चः प्रजाः पशुवसूनिच। ब्रह्मप्रज्ञांचमेधांचत्वन्नोधेहि वनस्पते॥ इस मन्त्र से दाँतों को शुद्धकर दातुन चीरकर उसी से जीभ को भी शुद्ध कर ले, चीरे को तोड़कर धोकर फेंक दे, बारह कुल्ले कर के शुद्ध हो जाय। निषेध के दिनों में मञ्जन या मिट्टी से दाँत धोकर चीरे से जीभ साफ करे। इतिदन्त धावनम्।

अथप्रातः स्नानम्। शुद्ध मृतिका और कुश लेकर जलाशय परजाय तट को धोकर रख दे, हाथ पाँव धोकर पूर्वमुख बैठे शिखा बाँधकर आचमन करके संकल्प करे—

हरिः ॐ अद्येत्यादि देश कालौ संकीर्त्य ॐ नमः परमात्मने पुराणपुरुषोत्तमाय विष्णोराज्ञया प्रवर्त्तमानस्य

Editorial notes

  • The line “लगाकर बीच की अङ्गुलियो से मुख” is badly inked in the print; the marked letters are inferred from what survives and from the sense.
  • Words shown like this are uncertain readings.