प्रातःसन्ध्या — गायत्री जप, विसर्जन · पृ० १३
“ॐ गायत्र्यस्येक पदी द्विपदी त्रिपदी चतुष्पद्यपदसि नहि पद्यसे तुरीयाय दर्शताय पदाय परो रजसे सावदोम्।”
इस मन्त्र से गायत्री का उपस्थान करके खड़ा होकर नाभि के सामने हाथ करके वस्त्र से ढककर अङ्गुलियों के पर्वोपर या रुद्राक्ष की माला से १०८ बार जप करे जप का मन्त्रः—
“ॐ भूर्भुवः स्वस्तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।”
यह जप सूर्योदय तक समाप्त हो जाना चाहिए, या सन्ध्या जब करे, परन्तु सन्ध्या का लोप किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। फिर अपनी जगहपर कम से कम तीन प्रदक्षिणा
तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे।
इस मन्त्र से करके हाथ में जल लेकर
“ॐ उत्तम इति कश्यप ऋषिरनुष्टुप्छन्दः सन्ध्या देवता विसर्जने विनियोगः।
इससे जल गिराकर हाथ जोड़कर
ब्राह्मणेभ्योऽभ्यनुज्ञाता गच्छ देवि! यथासुखम्।
इस मन्त्र से विसर्जन करके फिर हाथ में जल लेकर
“ॐ अनेन सामवेद कौथुमीय प्रातः सन्ध्योपासनेन सदाशिवः परमात्मा प्रीयताम्। ॐ तत्सद्ब्रह्मार्पणमस्तु”
यह पढ़कर कर्म ब्रह्मार्पण करे।
॥ इति सामवेदान्तर्गत कौथुम शाखीय प्रातः सन्ध्योपासन विधिः॥
इसके बाद जो श्रद्धालु सद्गृहस्थ अग्निहोत्र करते हो उनके लिए प्रातर्होम विधि संक्षेपतः लिखी जाती है॥