सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

प्रातर्होम प्रकरणम् · पृ० १४

सपत्नीक यजमान हाथ पाँव धोकर पवित्र आसनपर बैठकर प्राणायाम करके “ओमद्येत्यादि सामवेद कौथुमशाखीयस्यामुक गोत्र—प्रवरस्य मम परमेश्वर प्रीत्यर्थं प्रातरौपासनं होष्यामि” यह संकल्प पढ़े अग्नि को दीप्तकर अग्नि के पश्चिम घड़े में अनुगुप्त ( कुश से ढका ) जल, हविष्य, जव, चावल घृत मिश्रित या पायस, ११ अङ्गुल की यज्ञीय समिधा दो और ये वस्तुयें रक्खे प्रणीता पात्र में जल रक्खे बाद सूर्योदय होते ही बिना मन्त्र के १ समिधा अग्नि में डालकर प्रज्वलित करे बिखरे हुए अग्नि को प्रज्वलित करके दाहिना घुटना टेककर कुण्ड या वेदी के वायव्य कोणपर दाहिने हाथ की अङ्गुलियां और बायें हाथ को नीचे से ले जाकर नैर्ऋत्य कोणपर बाई अँगुलियों को रखकर प्रार्थना करे।

“ॐ इदं भूमे भजामह इदं भद्रꣳ सुमङ्गलम् परा सपत्नान्बाधस्वान्येषा विन्दते धनम्।” यह मन्त्र पढ़े इसे भूमिजप या न्यञ्च कहते हैं। इसके बाद बिखरे हुए अग्निकणों को एकत्रकर परिसमूहन करे।

“ॐ इमꣳ स्तोममिति त्रयाणां कुत्सो जगत्यग्निः परिसमूहने विनियागः।

ॐ इमꣳ स्तोम मर्हते जातवेदसे रथ मिव संमहे मामनीषया। भद्राहिनः प्रमतिरस्य सꣳसद्यग्नेसख्ये मारिषामावयं तव।१।

तरामेध्वं कृणवामा हवीꣳषि ये चिन्तयन्तः पर्वणा वयम्। जीवातवे प्रतराꣳ साधयाधियोऽग्ने सख्ये मारिषामावयंतव।२।

शकेमत्वा समिधꣳ साधयाधियस्ते देवा हविरदन्त्याहुतम् त्वमादित्या आवहताꣳ ह्युरमस्यग्ने सख्ये मारिष मावयं तव।३।

परि समूहन के बाद क्षिप्र होम में ब्रह्मोपवेशन कुशकण्डिका से नहीं की जाती किन्तु विशेषहोम के अवसर पर अवश्य करना चाहिए

Editorial notes

  • The sign ꣳ stands for the Sāmavedic anusvāra (the ‘gum’ sign) printed in these mantras.
  • The photograph is taken at an angle, so the lines slope; the line order was rebuilt from the indentation.
  • Words shown like this are uncertain readings.