सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

प्रातर्होम — उपस्थान, पर्युक्षण · पृ० १५

प्रपद विरूपाक्ष जप भी तभी आवश्यक है। जो अग्निहोत्री न होवें भी तो लौकिक अग्नि की स्थापना करके:—

“ओंकस्तेजामिरिति गोतमोग्नि र्गायत्री उपस्थाने विनियोगः

महाविनियोग करके

ॐ कस्तेजामिर्जनाना मग्ने कोदाश्वध्वरः। कोह कस्मिन्नधिश्रितः।१। त्वं जामिर्जनानामग्नेमित्रो असिप्रियः। सखा सखीभ्य ईड्यः।२। यजा नोमित्रावरुणायजादेवाꣳ ऋतं बृहत्। अग्ने यक्षि स्वन्दमम्।३।

इन तीन मन्त्रों से ही उपस्थान करके अञ्जलि सेक करे। इसके बाद हाथ में जल लेकर

‘ॐ अदिते इत्यादि त्रयाणां प्रजापति ऋषि रेकपदा गायत्री—छन्दोऽदितिरनुमतिः सरस्वती च देवताः क्रमेण उदकाञ्जलिसेचने विनयोगः”।

इसमंत्र से विनियोग करके दाहिना घुटना टेककर अग्नि के दक्षिण नैर्ऋत्य कोण से अग्निकोण तक प्रणीता का जल अञ्जलि में लेकर “ॐ अदितेऽनुमन्यस्व” इस मन्त्र से गिरावे। वाद दूसरी अञ्जलि से नैर्ऋत्य से वायव्य कोण तक “ॐ अनुमतेऽनुमन्यस्व” इस मन्त्र से सींचैं पुनः वायव्य से ईशान कोण तक “ॐ सरस्वत्यनुमन्यस्व, इस मन्त्र से तीसरी अञ्जलि द्वारा सींचै। इसके बाद विनियोग का जल हाथ में लेकर

“ॐ देव सवितरिति मन्त्रस्य प्रजापति ऋषिर्यजुः सविता देवतानुपर्युक्षणे विनियोगः।

इस मन्त्र से जल गिराकर चौथी अञ्जलि में जल लेकर ईशान कोण से प्रारम्भ कर दक्षिणावर्त अपना आसन छोड़कर हवन की सामग्री के साथ ईशान कोण तक सींचै। इसी तरह पाँचवी अञ्जलि से भी। छठी अञ्जलि से केवल अग्नि के ही चारो तरफ जल गिरावे। इसे पर्युक्षण कहते हैं। इसका मन्त्र पढ़े।