सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

ब्रह्मयज्ञ प्रयोगः · पृ० २२

होम के बाद, मध्याह्न-सन्ध्या, तर्पण के पहले करनी चाहिये, यदि मध्याह्न-सन्ध्या न करते हों तो प्रातः सन्ध्या के बाद ही तर्पण करलें।

गाँव से बाहर या घर से बाहर नदी तालाब या कूयें के पास पवित्र स्थान में पूर्वाग्र कुश बिछाकर हाथ पैर धोकर पूर्वमुख बैठे, दो बार आचमन करके दोनों हाथों में कुश पवित्र धारणकर पद्मासन लगा दोनों हाथ घुटनोंपर रखकर अङ्गुलियों को सीधा करके गोकर्ण के समान बना ले। शिरः कम्पन इत्यादि दोषों को छोड़कर विनियोग करके पहले ॐकार वाद तीनों व्याहृति, गायत्री के तीनो पाद अलग अलग, फिर दो पाद एक साथ, एक पाद अलग, फिर पूरी गायत्री पढ़कर वेद का दो सूक्त या एक सूक्त जितना कर सके प्रारम्भ करके समाप्त करें। एक पाठ के बाद दूसरा तीसरा बराबर चलता रहे। नित्य स्वाध्याय का अनध्याय नहीं होता। इसके वाद अपनी रुचि और सम्प्रदाय के अनुसार महिम्नस्तोत्र शिव सहस्र नाम विष्णु सहस्र नाम आदि का पाठ करे—

संकल्प—“हरिः ॐ अद्येत्यादि देशकालौ सङ्कीर्त्य गोत्रः प्रवरः शर्मा कौथुमशाखीयोऽहं परमेश्वरप्रीत्यर्थं नित्यविधे र्ब्रह्मयज्ञेन यक्ष्ये” यह संकल्प पढ़कर क्रमशः, ॐ। भूर्भुवःस्वः। तत्सवितुर्वरेण्यम् १ भर्गो देवस्य धीमहि २। धियो योनः प्रचोदयात् ३। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि ४। धियो यो नः प्रचोदयात् ५। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गोदेवस्य धीमहिधियोयोनः प्रचोदयात् ६। इतना पढ़कर हाथ में जल लेकर ॐ अग्न आयाहीत्यादि कौथुमशाखीय साम मन्त्राणांभारद्वाजादय ऋषयो गायत्रादीनिच्छन्दांसि अग्न्यादि दैवतकानि परमेश्वरप्रीत्यर्थं ब्रह्म यज्ञ जपे विनियोगः। विनियोग के बाद अङ्गुलियों के मध्य पर्वों पर तर्जनी से प्रारम्भ कर अगूठे को रखते हुये उदात्तादि स्वरों को व्यक्त करते हुये। बाँयें हाथ की अङ्गुलियों को दीर्घ स्वरों पर आकुञ्चित करते हुए ॐ अग्न आयाहि वीतये गृणानो हव्यदातये