ब्रह्मयज्ञ (समाप्ति); मध्याह्न कृत्य · पृ० २३
ये। निहोता सत्सिवर्हिषि॥१॥ इत्यादि १०, १० मन्त्रों का पाठ प्रतिदिन करे समाप्ति के समय पूर्वोक्त क्रम से गायत्री का पाठ करके ॐ नमो ब्रह्मणे इस मन्त्र को तीन बार पढ़कर ॐ इति विद्यातपो योनि रयोनिर्विष्णुरीडितः। वाग्यज्ञेनार्चितोदेवः प्रीयतांमेजनार्दनः॥ ॐ तत्सद्ब्रह्मार्पणमस्तु ॐ अनेन यथा शक्तिकृतेन ब्रह्मयज्ञेन कर्मणा परमेश्वरः प्रीयताम्। इसके बाद इतिहास पुराणादि पढ़े। इतिब्रह्मयज्ञः। ब्रह्मयज्ञ पर्यन्त नित्तकर्म ८ बजे तक समाप्त हो सक्ता है बीच में तीन घण्टा समय जीविकोपार्जन के लिए मिल जायगा। फिर ११ बजे से स्नान मध्याह्न सन्ध्या तर्पण का अवसर आता है यदि अभ्यस्त रहे तो १२॥ बजे तक मनुष्य समाप्त कर भोजन से निवृत्त हो अपराह्न में भी जीवकार्थ तीन घण्टे निकाल सक्ता है। परन्तु आज देशकाल की परिस्थितिवश ऐसा करना असम्भव है अतः प्रातः काल के ही स्नान सन्ध्या में मध्याह्नकर्म का अन्तर्भाव कर लें जो श्रद्धालु करना चाहें वे सुब्रह्मण्यशास्त्रीकृत गोभिलीय नित्याह्निक देखकर करें। मैं उसकी पद्धति संक्षेप में ही देता हूँ। किन्तु छन्दोग तर्पणविधि पहले मैंने नहीं लिखा है और वह अत्यावश्यक है प्रातः सन्ध्या के बाद ही लोग उसे करके कृतार्थ हो सक्ते हैं। मध्याह्न सन्ध्या के न करने में प्रत्यवाय भी कम है। अतः उसकी कोई आवश्यकता नहीं। परन्तु मध्याह्न सन्ध्या की कुछ विशेष बातें दिखलानी भी आवश्यक हैं मध्याह्न में प्रातःकाल की सभी क्रियायें उसी पद्धति से की जायँगी केवल आचमन और सूर्योपस्थान में कुछ भेद है प्राणायाम के वाद का आचमन मन्त्र—आपः पुनन्त्विति वामदेव ऋषिरनुष्टुप्छन्द आपोदेवतामध्याह्नाचमनेविनियोगः। ॐ आपः पुनन्तु पृथिवीं पृथिवी पूता पुनातुमाम्। पुनन्तु ब्रह्मणस्पतिर्ब्रह्म पूतापुनातुमाम्। यदुच्छिष्ट मभोज्यं च यद्वा दुश्चरितं मम। सर्वं पुनन्तु मामा पोऽसताञ्च प्रतिग्रहꣳ स्वाहा॥ इस मन्त्र से आचमन करे और सब प्रातःकाल के तुल्य ही करके तर्पण करे मध्याह्न में
Editorial notes
- The left margin is curled into the gutter; the opening letters of several lines (“ये। निहोता”, “प्रतिदिन”, “योनि”, “नार्दनः”, “ब्रह्मयज्ञेन”, “पुराणादि”, “समाप्त”, “आता”, “से निवृत्त”) are partly hidden and read from context.