सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

नित्यश्राद्ध (समाप्ति); मनुष्य यज्ञ, गोग्रास, भूतबलि · पृ० ३४

दोनों हाथ औंधा कर अन्न का स्पर्श करते हुए ॐ पृथिवीते पात्रन्द्यौरपिधानं ब्राह्मणस्यमुखे अमृते अमृतंजुहोमिस्वाहा इदं विष्णुर्विचक्रमे त्रेधानिदधेपद समूढ मस्यपांꣳसुले” यह मन्त्र पढ़कर ब्राह्मण का अगूठा अन्न पर रख दे अभाव में अपना ही अंगूठा रक्खे वांया हाथ उसी तरह रक्खे दाहिने में कुश जल लेकर “ॐ दत्तमिद मन्नपानादिक मातृप्ते दास्यमानंच वर्गद्वय पितृभ्यः स्वधानमम” यह मन्त्र पढ़कर ब्राह्मण या कुश वटु के सामने जल गिरा दे, ब्राह्मण भोजन करके आचमन करे। इति नित्यश्राद्धविधिः।

अतिथि के सत्कार में अन्न इत्यादि के दान का ही नाम मनुष्य यज्ञ है। मनु महाराज ने लिखा है “किसी वेदज्ञ मनुष्य को अन्न और जल देने का नाम ही अतिथि पूजन या मनुष्य—यज्ञ है। कोई भी अपरिचित ब्राह्मण एक रात निवास के लिये आया हुआ अतिथि है जिसके आने का कोई तिथि नियत नहो, वही पूज्य है एक गाँव के रहने वाले या मित्र को अतिथि नहीं माना जाता। मध्याह्न में भोजन के समय वलि वैश्वेदेव के बाद ओ मद्येत्यादि० गोत्रः प्रवरः शर्माहं श्री परमेश्वर प्रीत्यर्थं मनुष्ययज्ञेनयक्ष्ये” यह संकल्प करके अन्न परोस कर ॐ इदमन्नमातृप्तेर्दत्तदास्यमानं च सनकादि मनुष्येभ्योहन्त, ऐसा पढ़ कर जल गिरा दे। यदि नित्य करने में असमर्थ हो तो तर्पण और वैश्वदेव के लिये पितृ वलि से ही उसे पूर्ण समझना चाहिये और मनुष्य यज्ञ के स्थान मे थोड़ा पका हुआ अन्न रखकर जनेऊ कंठी की तरह करके “इद मन्नं सनकादि मनुष्योभ्योहन्त” ऐसा पढ़कर जल गिरा दे। बाद सव्य होकर गो-ग्रास के लिये थोड़ा अन्न लेकर ॐ सुरभी वैष्णवी माता नित्य विष्णुपदेस्थिता। गो ग्रासन्तु मया दत्ता सुरभेप्रतिगृह्यताम्॥

इस मन्त्र से रख दे इदं गोभ्यो नमम इससे जल गिरा दे फिर अन्न लेकर ॐ पिपीलिकाः कीटपतङ्गकाद्या वुभुक्षिताः कर्म निबन्धबद्धाः। प्रायन्तुते तृप्ति मिदंमयान्नंतेभ्यो विसृष्ट सुखिनोभवन्तु॥