सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

भूतबलि (समाप्ति); भोजन विधिः · पृ० ३५

इस मन्त्र से आंगन में वलि रख कर ॐ सर्वभूतेभ्यइदन्नमम इससे जल गिरा दे। फिर थोड़ा अन्न लेकर—ॐ ऐन्द्रवारुणवायव्य याम्या वैनैर्ऋता स्तथा। वायसाः प्रतिगृह्णन्तु भूमौ पिण्डं मयार्पितम्॥ इस मन्त्र से घर के बाहर भेज दे। वायसेभ्य इदन्ननमम” यह कह कर जल गिरा दे. फिर अन्न लेकर

ॐ द्वौश्वानौ श्वेत शवलौ वैवस्वत कुलोद्भवौ॥
ताभ्यां वलिंप्रदास्यामि रक्षेथां पथिमां सदा॥

इसे भी घर के बाहर भेज दे, ‘ॐ श्वभ्यामिदन्नमम” यह पढ़ कर जल गिरा दे। इसके बाद हाथ पैर धोकर भृत्य वर्ग को भोजन करा कर स्वयं भोजन करे।

इति भूतवलिः

अथ भोजन विधिः

लिपे पुते पवित्र स्थान बिना काटी से बने काठ के पीढ़े पर हाथ पैर धोकर पूर्व मुख बैठे अन्न को गायत्री पढ़कर जल से सींच दे पुनः प्रातः (मध्याह्न) काल में “ॐ सत्यन्त्वर्तेन परिषिञ्चामि” इस मन्त्र से और रात को ॐ ऋत त्वासत्येन परिषिञ्चामि इस मन्त्र से सींचे। अमृतोपस्तरणमसि’ इस मन्त्र से आचमन करके अंगूठा तर्जनी मध्यमा इन तीन अंगुलियों से थोड़ा अन्न लेकर ॐ प्राणाय स्वाहा इस मन्त्र से मुख में डाल कर निगल जाय। दूसरी प्राणाहुति अगूठा मध्यमा अनामिका से उठा कर ॐ व्यानायस्वाहा” इस मन्त्र से तीसरी अंगूठा अनामिका कनिष्ठिका से ‘ॐ अपानायस्वाहा” इस मन्त्र से। चौथी पांचों अंगुलियों से “ॐ समानायस्वाहा” इस मन्त्र से। पांचवीं तर्जनी को अलग करके चारों ओर से “ॐ उदानायस्वाहा” इस मन्त्र से निगल जा, दांतों का स्पर्श न करे, यही पांच प्राणाहुतियाँ कहलाती हैं। इसके बाद थोड़ा जल पीकर शिखा खोलकर भोजन करे अन्त में बचा हुआ थोड़ा अन्न लेकर

Editorial notes

  • The lower half of the page is curled, so the beginnings of lines sit one line lower than their ends in the photograph; the reading order was rebuilt from the sense.
  • In “ॐ व्यानायस्वाहा” only the first letter’s ‘व’-stroke shows; it is read व्यान from the order of the five prāṇāhutis (प्राण, व्यान, अपान, समान, उदान).
  • Words shown like this are uncertain readings.