सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / अथ सामवेदीय नित्यकर्मप्रयोगः · The daily rite (pp. १–३८)

सायं सन्ध्या, सायमौपासन, रात्रि वैश्वदेव, शयन · पृ० ३७

सत्येज्योतिषिजुहोमि स्वाहा” इस मन्त्र से दो बार आचमन करे। इसमें सूर्यार्घ्य या उपस्थान भी बैठे ही बैठे हाथ जोड़ कर कर ले गायत्री का जप नासाग्र के सामने अधो मुख हाथ से करमाला द्वारा १०८ बार करके साय सन्ध्या समाप्त करे। इसके बाद जो अग्निहोत्री होवें सायं कालिक औपासन होम ठीक सूर्यास्त के समय में प्रातरौपासन होम के समान ही करें, केवल पहली आहुति “ॐ अग्नये स्वाहा” इस मन्त्र से दी जायगी और सभी पूर्ववत्। वैश्व देव वलि भी रात को उसी क्रम से करे परिस्थिति वश रात को न करने पर भी कर्म का लोप नहीं होता, रात के वैश्व देव में विकल्प ही है। परन्तु दिन का वैश्वदेव न करने से प्रायश्चित्ती होना पड़ता है अतः वह अवश्य कर्त्तव्य है। सन्ध्या के समय यदि सन्ध्या न कर सके तो। “ॐ अद्येत्यादि देश कालौ सङ्कीर्त्य गोत्रः प्रवरः शर्माहं सन्ध्या कालातिक्रमप्रायश्चित्तार्थं प्राणायामपूर्वकमर्घ्यदानं करिष्ये” यह संकल्प करके प्राणायाम और अर्घ्यदान के बाद संध्या करें। यदि अग्नि होत्री कहीं बाहर चला जाय तो उसकी स्त्री भी मन्त्र पाठ पूर्वक औपासन होम कर सकती है अथवा उसका पुत्र ही करे। रोग आदि से पीड़ित अवस्था में ब्राह्मण द्वारा करावे। विना वैश्वदेव वलि के गृह स्वामी को भोजन नहीं करना चाहिये उपवास व्रत इत्यादि के दिन भी फल मूल के द्वारा होम वैश्वदेव करे। बालक वृद्ध रोगी गर्भिणी को भोजन करा देने पर भी वैश्वदेव वलि की जा सकती है यह कर्म पुरुषों का संस्कार करने वाला है इसके द्वारा उनमें दैवी सम्पत्ति प्राप्त होती है। अन्न का संस्कार तो अवान्तर फल है, सम्मिलित परिवार में पृथक् २ पाक होने पर भी गृह स्वामी के पाक से ही वैश्वदेव करना चाहिये। इसके बाद पहले बताई हुई विधि के अनुसार भोजन करके शयन करे। शय्या पर सोने के समय सुख शायियों कर स्मरण करना चाहिये, पेट का स्पर्श करके—

Editorial notes

  • The page is curled, so in the photograph the beginnings of lines are displaced against their ends. The reading order was rebuilt from the sense.
  • “सुख शायियों कर स्मरण” is printed so (probably for ‘का स्मरण’).