भोजन विधि (समाप्ति); सन्ध्यादि रात्रिकृत्य विधिः · पृ० ३६
उच्छिष्टभागधेयानामक्षय्यमुपतिष्ठतु॥
भूमि पर रख दे उस पर जल गिरा दे। “ॐ अमृतापिधानमसि” इस मन्त्र से आचमन कर, बचा हुआ जल पितृ तीर्थ से भूमि पर गिरा दे इस के बाद वहाँ से उठकर हाथ स्वच्छ धोकर १६ कुल्ले कर के शुद्ध हो दोनों हथेलियों को रगड़ कर ॐ शर्यातिं च सुकन्यां च च्यवनं शक्रमश्विनौ॥ भोजनान्ते स्मरेन्नित्यन्तस्य चक्षुर्न हीयते॥ इस मन्त्र से दोनो आँखों को पोंछे, इसके बाद दाहिने पैर के अँगूठे पर जल गिराते हुये अङ्गुष्ठमात्रः पुरुषोऽङ्गुष्ठन्तु समाश्रितः। ईशः सर्वस्यजगतः प्रभुः प्रीणातुविश्वभुक्॥ यह मन्त्र पढ़े। इसके बाद शुद्ध जल से हाथ पैर धोकर आसन पर बैठे हृदय का स्पर्श कर यह मन्त्र पढ़े। ‘ॐ प्राणानांग्रन्थिरसि रुद्रामाविशान्तकः, इसके बाद परमात्मा का ध्यान कर कुछ विश्राम के बाद सांसारिक कार्य करे। यदि दूसरा कोई कार्य न हो तो वेद पुराणों का पाठ करे धर्मोपदेश करे। इति भोजन विधिः।
अथ सन्ध्यादिरात्रिकृत्यविधि
एक घंटा दिन शेष रहते शौचादि से निवृत्त हो जब सूर्य वृक्षों के ऊपर आ जाँय तभी हवन के लिए अग्नि प्रज्वलित करके सायं सन्ध्या करे, इसमें भी प्रातः काल के ही सभी मन्त्र पढ़े जायँगे वे ही क्रियायें भी होंगी, केवल प्राणायाम के बाद सूर्यश्चमा इस मन्त्र के स्थान में ॐ अग्निश्चमेति नारायण ऋषि, प्रकृतिश्छन्दोऽग्निर्देवता सायमाचमनेविनियोगः यह विनियोग करके “ॐ अग्निश्चमामन्युश्चमन्युपतयश्च मन्युकृतेभ्यः पापेभ्योरक्षन्तां यदह्नापापमकार्षं मनसा वाचा हस्ताभ्यां पद्भ्यामुदरेण शिश्ना अहस्तदवलुम्पतु यत्किञ्चदुरितंमयि इद महं माममृत योनौ