आवश्यक वक्तव्य (Foreword)
आवश्यक वक्तव्य
सरयूपारीण ब्राह्मणों के अतिरिक्त और भी ब्राह्मण इस पवित्र एवं महान् देश में रहने के कारण कलुषित वातावरण से सदा दूर रहे। अच्छे २ धर्मात्मा श्रीमर्यादा, पुरुषोत्तम रामचन्द्रजी प्रभृति शासकों से सुरक्षित रहते हुये अपनी कुटिया में स्वच्छन्द सामवेद का गान करते हुये मनुष्य को क्या! पशु पक्षियों को भी अपने मधुर स्वरों से मुग्ध कर लेते थे। अतः कोई भी उनकी तपस्या में विघ्न-बाधा उपस्थित नहीं कर सकता था, इसी कारण उनकी तपस्या से देश में शान्ति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त था। इधर कुछ दिनों से अनेक विध राज्य शासन के प्रबन्धों प्रतिबन्धों के कारण वेद-विद्याओं का लोप होता गया, यहाँ तक कि आज सरयूपारीणों में इने गिने ही वेदज्ञ सुन पड़ते हैं और सामवेद जो यहाँ का निधि था उसकी चर्चा मात्र शेष है। “कश्यपौ वत्स शाण्डिल्यौ कौशिकश्च धनञ्जयः॥ षडेते सामगा विप्राः शेषा वाजसनेयिनः॥” यह शास्त्रीय वचन कहने के लिये रह गया है। यद्यपि इसके अनुसार कश्यप काश्यप वत्स ( भार्गव सावर्ण्य ) कौशिक शाण्डिल्य ये सात गोत्रवाले अपने को सामवेदी कौथुम शाखीय बतलाते हैं, परन्तु उनके सभी संस्कार वाजसनेय माध्यन्दिनीय शाखा के अनुसार हो रहे हैं जो नितान्त अनुचित है। क्योंकि “स्वशाखान्तु समुत्सज्य परशाखा श्रितोहियः। शाखारण्डः स विज्ञेयो न स तत्फलमाप्नुयात्॥” इसके अनुसार प्रायः सभी शाखारण्ड है। और अपने किये हुए सत्कर्मों के पूर्ण फल भागी नहीं होते। अतः प्रत्येक ज्ञानवान् मनुष्य का यह कर्त्तव्य है कि अपने २ वेद, अपनी २ शाखाओं के अनुसार ही अपना नित्य कर्म और अपने संस्कार करें। इसी बात को सबके सम्मुख लाने के लिये आदरणीय पं० चन्द्रभषण द्विवेदीजी ने सामवेद कौथुम शाखीय
Editorial notes
- “चन्द्रभषण” is printed so (misprint for चन्द्रभूषण). “समुत्सज्य” is printed so (for समुत्सृज्य).