सामवेदीय नित्यकर्म पद्धतिः / परिचय · Family histories

परिचय (Biography) · पृ० ३

मान हैं और इधर उधर भी बहुत फैले हुये हैं। समय के परिवर्तनवश यह प्रदेश लखनऊ राज्य के अधीन हुआ, नवाब के राज्य में राजकीय कर के लिये कठोर दण्ड था, सेहुड़ा के धिनहू द्विवेदी भाइयों से अलग होकर पूरी जमीन्दारी के रहते भी कर देने में असमर्थ थे, राज कर्मचारियों के अत्याचार से उद्विग्न होकर पथरदेवा बाजार के पास भेलीपटी में अपने शिष्य एक अहीर के घर जा बसे। उसकी सहायता से कुछ खेती भी वहीं कर ली, साधारण पढ़े लिखे थे उस से भी कुछ आय हो जाती, सन्तोषपूर्वक ब्राह्मण वृत्ति से निर्वाह करने लगे। उनके एकमात्र पुत्र अनङ्ग द्विवेदी ने भी पिता के अनुसार ब्रह्मवृत्ति से अपना जीवन निर्वाह किया। इनके चार पुत्र हुये पं० देवदत्त द्विवेदी, त्रिवेणी द्विवेदी, अयोध्या द्विवेदी, डीहा द्विवेदी। पं० देवदत्तजी विद्याप्रेमी थे वे अपने पुत्र पं० गोविन्द द्विवेदी को व्याकरण के अतिरिक्त शांकर वेदान्त का पूर्ण ज्ञान कराने के निमित्त सिसवा निवासी पं० रामनिरञ्जन स्वामीजी के पास भेजा जो सन्यासाश्रम में श्रीमहादेवाश्रम नाम से प्रसिद्ध हुये, काशी में गायघाट के स्वामीजी कहे जाते थे। उन दिनों अद्वैत का प्रतिपादन उनके समान किसी का नहीं था। अध्ययनकाल में हथुआ राज्य से छात्रवृत्ति मिलती थी, अध्ययन पूराकर पं० गोविन्द द्विवेदीजी जब घर चलने को प्रस्तुत हुये, महाराजा ने अपने यहां रहने की प्रार्थना की। सेवा को असद् वृत्ति बतलाकर उसे अस्वीकार कर दिया अपने घर पर धर्मार्थ पढ़ाया करते थे। उनके पुत्र पं० कृष्णराम द्विवेदी पूर्ण युवा हो जाने पर विद्याध्ययन को निकले लखिमा में पूज्य पं० लालविहारी उपाध्याजी के पास अल्पकाल में पूर्ण पाण्डित्य प्राप्त किया, पूज्यपयहारीजी महाराज की शास्त्रार्थ सभा के मध्यस्थ थे उनके विना कोई निर्णय नहीं होता था। दोनों शेखर उन्हें कण्ठाग्र थे मुक्तावली की फक्किकायें कोडपत्र के साथ कण्ठस्थ थीं। इनके अध्ययनकाल में ही इनके पुत्र पं० बच्चूराम द्विवेदी अपने पितामह से सिद्धान्त कौमुदी पढ़ रहे थे, पिताजी के लौटने पर पितामह